उर्वशी पांडेय धनबाद की नयी जनसंपर्क पदाधिकारी बनी….. ईशा खंडेलवाल से लिया चार्ज

धनबाद । धनबाद की नयी DPRO उर्वशी पांडेय ने चार्ज ले लिया है। गुरुवार दोपहर उन्होंने जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल से पदभार लिया। पिछले दिनों हुए तबादले में उर्वशी पांडेय को चाईबासा से जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी धनबाद के तौर पर पदस्थ किया था। वहीं ईशा खंडेलवाल को चाईबासा का नया जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी बनाया गया है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रही ईशा खंडेलवाल ने धनबाद में अपने पौने चार वर्ष काम किया। इस दौरान उन्होंने इस कार्यकाल को बेहतरीन अनुभव बताया। उन्होंने डीपीआरओ कार्यालय के सभी कर्मचारियों को उनके बेहतरीन सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा जिस तरीके से उन सबने उन्हें सहयोग किया, उसी तरह से अब उर्वशी पांडेय को भी सहयोग करते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं नवनियुक्त डीपीआरओ उर्वशी पांडेय ने अपनी प्राथमिकताओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य होगा/ ऐसा करने के लिए वे जिले में कार्यरत सभी मीडियाकर्मियों से एक बेहतर समन्वय बनाने की कोशिश करेंगी। जल्द ही वह सभी के साथ एक बैठक कर इसके लिए काम शुरू कर देंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close