शराब-सिगरेट की शौकिन बीबी से प्रताड़ित शिक्षक ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, सोचा नहीं था वो बेवफा निकलेगी

Teacher Sucide : बीबी से प्रताड़ित शिक्षक ने जान दे दी। चांदमारी के खुशहाल नगर कॉलोनी निवासी खेल शिक्षक शिवम श्रीवास्तव की मौत से उसके दोस्त भी परेशान हैं। घर पहुंचे दोस्त मनीष गोस्वामी, अनुभव, हर्ष ने बताया कि शिवम से आखिरी मुलाकात 21 जून को हुई थी। उस समय शिवम काफी परेशान और तनाव में था। बोला कि देखो आज योग दिवस है और मेरा ध्यान ही उतर गया। पेशे से खेल शिक्षक हूं, मुझे नहीं भूलना चाहिए।

मऊ के सलेमपुर स्थित सेंट पॉल स्कूल में शिवम खेल शिक्षक था। अपने से तीन साल बड़ी पहाड़िया के अशोक विहार कॉलोनी निवासी खुशी सिंह उर्फ खुशबू से प्रेम विवाह किया था। पत्नी के शराब और सिगरेट पीने से परेशान होकर स्पोर्ट्स टीचर ने रविवार को सुसाइड कर लिया। 1 साल पहले उसने लव मैरिज की थी। शव के पास सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है- मेरी पत्नी मुझे ऐसे धोखा देगी, मैंने सोचा नहीं था।

घटना खुशहाल नगर कॉलोनी के सेक्टर-5 की है। 1 दिन पहले रात में टीचर शिवम और उसकी पत्नी खुशी सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने थाने में समझौता कराने के बाद दोनों को घर भेज दिया था।लेकिन घर आने पर फिर झगड़ा हो गया। इसके बाद टीचर ने किचन में फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शादी के 1 महीने तक दोनों खुश थे, लेकिन बाद में बेटे को पता चला कि बहू खुशी शराब और सिगरेट पीती है। इसे लेकर दोनों अक्सर झगड़ते थे। 2-3 महीने बाद बेटे ने हम लोगों को इस बारे में बताया।

मैंने और पत्नी ने बहू को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। उसने हम लोगों के सामने भी शराब और सिगरेट पीना शुरू कर दिया। बहू हरकतों से बेटा परेशान रहता था। पिता ने बताया- शिवम रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। किचन में कब गया, इस बारे में पता नहीं। सुबह शिवम की मां पानी पीने के लिए किचन में गई। वहां पर शिवम का शव पंखे से लटका था। इस पर उनकी चीख निकल गई। हम लोग दौड़कर वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना दी।

शनिवार रात शिवम ने मकान में पहले हाथ की नस काटी और फिर फंदे पर लटक जान दे दी। सुसाइड नोट में पत्नी पर प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर जान देने की बात लिखी है। पिता की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने बहू खुशी सिंह, उसकी बहन रागिनी और शुभम सिंह के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

नोट में लिखा- पत्नी ने बेवफाई की

सुसाइड नोट में शिवम ने 19 लाइन में अपने एक साल के दर्द को बयां किया। शिवम ने सबसे पहले अपने माता-पिता से माफी मांगी। उसने पत्नी के लिए लिखा- वो मुझे ऐसे धोखा देगी, मैंने सोचा नहीं था। उसे बहुत अच्छा जानकर शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसने अपना रंग दिखा दिया।पत्नी मुझसे बेवफाई करने लगी। मैंने जो सोचा नहीं था, वो काम तुमने किया। अब मेरे पास सुसाइड के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। हालांकि, पुलिस ने सुसाइड नोट नहीं दिया है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story