कैबिनेट मंत्री के बेटे-बहू सड़क हादसे का शिकार, कार के उड़े परखच्चे, 18 दिन पहले हुई थी शादी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कृष्णिका एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में उनकी कर के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि अभी 18 दिन पहले ही उन दोनों की शादी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री नंदी के बेटे और बहू लखनऊ की ओर आ रहे थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी लग्जरी कार मर्सिडीज कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मंत्री नदी की बहू कृष्णिका की नाक पर गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए कन्नौज की एक अस्पताल में ले जाया गया। शुरूआती इलाज के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बेटा अभिषेक और बहू कृष्णिका दोनों ही लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं। दोनों को चोट आई है, लेकिन हालत खतरे से बाहर है।

बता दें कि अभिषेक और कृष्णिका की शादी महज 18 दिन पहले ही हुई थी। अभिषेक और कृष्णिका की शादी की 11 जुलाई को श्रीनगर में हुई थी। प्रयागराज में 20 जुलाई को प्रीतिभोज का आयोजन हुआ था।

Related Articles
Next Story