VIDEO : झारखंड पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ में झूमा झटकी… गैंगरेप के आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार करने पहुंची थी झारखंड पुलिस… हिरासत में लेते ही बीजेपी कार्यकर्ता भड़के… देखिये वीडियो

जमशेदपुर/कांकेर (छत्तीसगढ़ संवाददाता): गैंगरेप के आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस को छत्तीसगढ़ में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता को गिरफ्तार कर जैसे ही पुलिस लौटने लगी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को घेर लिया और रोड पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखकर झारखंड पुलिस बेरंग वापस लौट आयी। दरअसल झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के टेल्को थाना पुलिस पाक्सो एक्ट के एक मामले में भाजपा नेता ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए पिछले करीब 10 दिन से छत्तीसगढ़ में डटी है। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर झूमा झटकी भी हुई। आखिरकार झारखंड की जमशेदपुर पुलिस को बेरंग लौटना पड़ा।

यहां देखे विडियो ....

यहां आपको ये जानना जरूरी है छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने भानुप्रतापपुर में ब्रह्मानंद नेताम को प्रत्याशी बनाया है। ब्रह्मानंद नेताम को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से ही कांग्रेस हमलावर थी। कांग्रेस ने इस दौरान सालों पुराने गैंगरेप के केस का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम भी इस मामले में आरोपी है, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।

मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ा तो झारखंड से टेल्को पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंच गयी। इस दौरान झारखंड पुलिस ने छत्तीसगढ़ में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं थी। इसी बीच ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी को नोटिस देकर झारखंड पुलिस ने तलब किया, लेकिन चुनाव प्रचार में व्यस्तता बताकर वो नहीं आये। आज चुनाव होना था, वोटिंग की मियाद जैसे ही 3 बजे खत्म हुई, झारखंड पुलिस ने ब्रह्मानंद नेताम को एक पोलिंग बूथ से हिरासत में ले लिया लिया।

इधर ब्रह्मानंद को हिरासत में लेने की खबर जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई बवाल मच गया। जिस गाड़ी में जमशेदपुर की पुलिस ने भाजपा नेताओं को बैठाया था, उसे घेर लिया गया और जमकर नारेबाजी होने लगी। आपको बता दें कि आज ही झारखंड हाईकोर्ट से भी भाजपा नेता ब्रह्मानंद नेताम को राहत मिली थी। हाईकोर्ट ने ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। लेकिन इसी बीच झारखंड पुलिस ने ये कहते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया कि कोर्ट का निर्देश उनके पास नहीं पहुंचा है।

इधर, भाजपा कार्यकर्ता ने जबरदस्त विरोध किया। तीखी नोंकझोंक के बीच भाजपा नेताम ब्रह्मानंद नेताम को छोड़कर ही झारखंड पुलिस बेरंग लौट गयी। फिलहाल भाजपा नेता को छोड़कर झारखंड की पुलिस वापस जिला मुख्यालय कांकेर लौट आयी है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story