VIDEO - प्रेमिका का धरना: "बार - बार भाग जाता है मेरा प्रेमी".... फिर गर्लफ्रेंड ने दिया आशिक के घर धरना, जानिए फिर क्या हुआ..

गढ़वा। भवनाथपुर में प्यार में धोखा खाई युवती ने इंसाफ के लिए प्रेमी के घर पर धरना दे दिया। मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बनसानी गांव का है। बताते चले कि इंसाफ के लिए एक लड़की बीते 15 दिन पूर्व भवनाथपुर थाना पहुँची थी। युवती ने बताया था कि आठ साल पूर्व रांची से रामगढ़ जाने के क्रम में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बनसानी पंचायत के भवरिया टोला निवासी कामेश्वर यादव का पुत्र आनंद यादव से प्यार हुआ था।

दोनों के बीच लंबी रिलेशनशिप में रहने के बाद लड़का आनंद कुमार यादव ने 30 अगस्त 2021 को सासाराम अपने बुआ के घर ले गया और वहाँ जाकर गुप चुप तरीके से सिंदूर दे कर शादी कर ली।

शादी कर के दोनों साथ तीन माह तक सासाराम में ही बुआ के घर पर रह रहे थे। तीन माह बाद दोनों साथ मे मायके गए। मायके में लड़के ने लड़की को छोड़ दिया अपने घर भवनाथपुर चला गया। तीन माह तक वापस नही आने के बाद मैं भवनाथपुर थाना पहुच कर शिकायत की। थाना के पदाधिकारियों के द्वारा लड़के को बुलाया, जहां पूछ-ताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि उसने शादी की है। पुलिस की समझाइश के बाद लडका लडकी को साथ रखने को तैयार हो गया और नोएडा में ले गया।

लड़की को छोड़ भागा लड़का

युवती ने बताया कि नोएडा में चार माह वो लोग साथ मे रहे। इसके बाद वो बोकारो में मायके छोड़ कर भवनाथपुर आ गया। सितम्बर में जब लड़की के पास युवक भवनाथपुर आया और एक माह भवनाथपुर में रेंट पर रूम लेकर साथ मे रहा। 10 अक्टूबर रांची में शिफ्ट कर लड़का आनंद यादव लौटकर आने को हवाला देते हुए चला गया। तीन माह तक नही आने के बाद लड़की फिर भवनाथपुर उसे खोजने के लिए पहुंची तो उसे लड़का ने वनसानी पंचायत के मुखिया एवं उसके पिता ने मिलाया।लडकी ने बताया कि लड़का उसके साथ मायके बोकारो चला आया और फिर एक माह रुकने के बाद दाड़ी सेविंग कराने के बहाने भाग गया। भागने के दौरान लड़की का मोबाइल भी साथ लेकर चला गया।

https://youtu.be/_mCE2jOGruA

लड़की पहुंची लड़के के घर, दिया धरना

जिसके बाद लड़की श्रीबंशीधर नगर स्थित महिला थाना पहुची तो वहाँ से पुलिस ने लड़की को भवनाथपुर थाना भेज दिया गया। भवनाथपुर थाना में लड़के को खोजने का आवेदन दिया, जिसमे थाना प्रभारी सतीश महतो के द्वारा एक सप्ताह के अंदर जांचों उपरांत कार्रवाई की बात कही थी, परन्तु अब तक कोई कारवाई नही हुई । इसी बीच सूचना मिली है कि लड़के के पिता ने जानबूझकर लड़के को कहीं छुपाया गया है।जिसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी के घर पर धरना दे दिया। लड़की का कहना है कि जब तक लड़का नही आएगा मै यहीं रहूँगी। जबकि लड़के के पिता कामेश्वर यादव ने कहा कि मुझे अपने लड़के से लेना देना कुछ नही है वो इस शादी व सम्बंध के पक्ष में नही है।।खबर लिखे जाने तक लड़की प्रेमी के घर जमी है। ग्रामीणों में कौतूहल का बिषय बना हुआ है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story