जमीनी विवाद में बाप - बेटे पर चली ताबड़तोड़ गोली, बेटे की मौत..पिता की हालत गंभीर, JDU नेता, उपमुखिया सहित 5 अभियुक्तों पर हत्या का आरोप

औरंगाबाद : जिले में गोलीबारी की घटना हुई है। घटना बीते शुक्रवार की है। अहले सुबह ही जमीनी विवाद में गोलीबारी हो गयी। इस घटना में जहां एक युवक को गोली लगने से मौके पर मौत हो गयी वहीं उसके पिता जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं। मामला औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शमशेर नगर की है।

मृतक 39 वर्षीय मनोरंजन शर्मा उसी गांव निवासी उपेन्द्र शर्मा का बेटा बताया जाता है। इस घटना में मृतक का पिता उपेन्द्र शर्मा भी गम्भीर रूप से जख्मी हो गए है। जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर की पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

गोली मारने का आरोप लगा जदयू नेता पर

गोली मारकर युवक की हत्या की मामले में पुलिस ने उसके पिता जख्मी उपेन्द्र शर्मा का बयान दर्ज किया है। जिसमें जख्मी पिता ने जदयू के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला पार्षद नन्हकू पांडे पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारने की बात बताई है। साथ ही शमशेरनगर पैक्स अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रबंधक प्रिंस कुमार, उप मुखिया रविरंजन कुमार, पूर्व जिला पार्षद के भाई हरे कृष्ण पांडे व कृष्णा पांडे पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story