VIDEO विधायक जयराम महतो की चड़क पूजा: 40 फीट की ऊंचाई से जयराम महतो ने दी चड़क पूजा की बधाई, देखकर आप भी घबरा जायेंगे…
VIDEO MLA Jairam Mahto's Chadak Puja: Jairam Mahto congratulated Chadak Puja from a height of 40 feet, you will also get scared after watching it...

Tiger Jairam Mahto : टाईगर जयराम महतो ने कुछ अपने अंदाज में चड़क पूजा की बधाई दी है। उन्होंने एक मिनट का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो 40 फीट की ऊंचाई पर झूलते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ एक भगत भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। झूलते हुए जयराम महतो अपनी जेब से कुछ निकालकर नीचे खड़े लोगों पर गिरा भी रहे हैं।
यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇
चड़क पूजा की शुभकामनायें pic.twitter.com/XYe9EllG9P
— Tiger jairam mahto (@JairamTiger) April 14, 2025
आपको बता दें कि च़ड़क पूजा का झारखंड में पारंपरिक इतिहास रहा है। इससे पहले रविवार को इसी तरह से जयराम महतो ने भगता परब की भी बधाई दी थी। आपको बता दें झारखंड के ग्रामीण परिवेश में चड़क पूजा का काफी महत्व है। इस पूजा में लोग अपने को कष्ट देकर भगवान को प्रसन्न करते हैं।
अनोखी है चड़क पूजा की परंपरा
चड़क पूजा के दौरान अजीबोंगरीब नजारा देखने को मिलती है। इस दौरान कई भोक्ता हैरतंगेज करतब दिखाते है। चड़क पूजा के दौरान भगवान शिव से मांगी गयी मन्नत पूरी होने की खुशी में भोक्ता भगवान शिव की आराधना कर हठ भक्ति को प्रदर्शित करते है। सरायकेला के भुरकुली, खरसावां के चिलकु, कुचाई के अरुवां समेत कई गांवों में हर वर्ष हठ भक्ति की इस परंपरा को निभाते हुए देखा जाता है।
कोई अपने अपनी पीठ की चमड़ी में छेद करा कर बैल गाडी खींच लेता है, तो अपनी मन्नत पूरी होने की खुशी में 25 फीट ऊंची एक बांस के सहारे झूल जाता है। ढ़ोल-नगाडों की थाप पर जलते आग के शोलों पर चलते दर्जनों भोक्ताओं को भी देखा जा सकता है। कई भोक्ता तो बबूल, बेर, बेल के कांटेदार टहनियों को फूलों की सेज समझ कर लेट जाते है। कई भोक्ता लकड़ी के पटरा पर गाड़े गये नूकीला कांटी पर सोकर अपने आराध्य देव से किया हुआ वायदा पूरा करते है।