VIDEO: … और भी विधायकों के ठिकानों पर पड़ सकते हैं छापे….ED दफ्तर जाने से पहले CM की पीसी, विपक्ष के साथ साथ राजभवन पर भी साधा निशाना…देखिए क्या बोले CM

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी दफ्तर के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने के पूर्व उन्होंने विपक्ष के साथ-साथ राज्यपाल पर भी जमकर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने खुद पर लगे आरोप को सुनियोजित साजिश करार देते हुए कहा कि जिस तरह की कार्रवाई चल रही है, ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो वो कोई देश छोड़कर भागने वाले हैं।

इस दौरान राज्यपाल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो महीनों पहले उन्हें मंतव्य भेजा था, उसे आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल की मंशा पर भी सवाल खड़े किए। विपक्ष को निशाने पर लेते हुए हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार को अस्थिर करने की लगातार कोशिश की जा रही है। राज्य की जनता के बीच में सरकार की छवि को धूमिल करने की कोशिश हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड में झामुमो की सरकार जब से बनी है विपक्ष का एक बड़ा तबका सरकार गिराने की लगा हुआ है। ऐसा समन जारी हो रहा है जैसे हम कोई देश छोड़कर भागने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने राजभवन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राज्यपाल को चुनाव आयोग ने महीनों पहले भेजा था, लेकिन उसमें क्या कुछ लिखा है उसे आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया। वहीं खबरों में यह बात सामने आई कि महामहिम ने चुनाव आयोग से दूसरा मंतव्य मांगा है, लेकिन जब हमलोगों ने जानकारी ली तो पता चला कि दूसरा मंतव्य नहीं मांगा गया है। यह पूरा प्रकरण राजनीति से मालूम चल रहा है, राज्यपाल के हवाले से खबर आई थी कि झारखंड में पटाखे फूटेंगे और अगले ही दिन ED का समन आ गया। सत्ता पक्ष के विधायकों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू हो गई।

मुख्यमंत्री ने आशंका जताई की, सत्ता पक्ष के अन्य विधायकों के ठिकानों पर भी छापेमारी हो सकती है। मुखमंत्री ने कहा कि झारखंड में जो कुछ हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीति से प्रेरित होकर काम किया जा रहा है। षड्यंत्र करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में रेवनयू में जबरदस्त उछाल आया है, जबकि पिछले कार्यकाल में ये लगातार गिर रहा था। सरकार के प्रति जो विश्वास जगा था, उसे धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सम्मान होना चाहिए और लोकतंत्र के अंदर जो काम कर रहे हैं सभी का आदर होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वो ED दफ्तर जा रहे हैं और इस बात को जरूर जानना चाहेंगे कि आखिरकार ऐसी कार्रवाई के पीछे की वजह क्या है। मुख्यमंत्री ने जाते-जाते अपने लिखित बयान को मीडिया के सामने लाया, उन्होंने कहा कि यह बयान मीडिया को भी दिया जा रहा है और यह जवाब ED को भी भेजा गया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story