VIDEO: विधायक अंबा प्रसाद के गायिकी का अंदाज तो देखिए...सुरीली आवाज से आप भी हो जायेंगे मंत्रमुग्ध...

हजारीबाग लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ समाप्त हो गया। न जाने इस त्योहार का इंतजार कितने लंबे समय से देश परदेश में रहने वाले लोग करते हैं। इस त्योहार में सबसे बड़ी खासियत ऊंच नीच का भेदभाव खत्म कर सभी एक रंग में रंगे नजर आते है। विधायक, सांसद, मंत्री, अधिकारी, व्यापारी, मजदूर सभी में फर्क कर पाना मुश्किल साबित होता है। ऐसे में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में विधायक अंबा प्रसाद पूरे भक्ति भाव से छठ पूजा की गीत गा रही हैं। आपको बता दे की काफी लंबे समय के बाद विधायक अंबा प्रसाद के पिता सह पूर्व मंत्री योगेंद्र साव जमानत पर रिहा होकर घर पहुंचे है। जो छठ पूजा की खुशी में चार चांद लगाती है। छठ पूजा में लोक गीत का अपना एक महत्त्व है। इसके पहले विधायक अंबा प्रसाद के ठेकुआ बनाते और पूजा की तैयारी करने का वीडियो भी वायरल हुआ था।खुद विधायक अपने सर पर दउरा ले छठ घाट पहुंची थी।

चर्चे में रहती है विधायक अंबा प्रसाद

बड़कागांव की विधायक अपनी अलग पहचान के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती है। चाहे विधानसभा का सत्र हो या जनता के बीच समस्या के समाधान की प्रक्रिया,उनका अलग अंदाज रहता है। इसके पहले घोड़े पर सवार होकर विधानसभा में पहुंचने वाली वीडियो और फोटो खूब सुर्खियां बटोरी थी। अपने क्षेत्र की समस्या और जनता के बीच कार्य करने का तरीका भी अपने आप में काफी लोकप्रिय है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story