VIDEO : झारखंड पुलिस के इस VIDEO को देख आप भी करेंगे सैल्यूट.... महिला की अर्थी में दो कंधे पड़ गये कम, तो पुलिस ने दिया कांधा....

गोड्डा: वैसे तो आमतौर पर पुलिस की नकारात्मक छवि मीडिया की सुर्खियां बनती है लेकिन गोड्डा पुलिस का मानवीय चेहरा चर्चा में है। जहां दरोगा ने एक शव को खुद अपने कंधे पर लेकर शमशान तक पहुंचाया। इस दौरान पुलिस के जवान भी उनके साथ रहे।

यहां देखे विडियो ...

गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी पंचायत के गंधर्वपुर गांव में श्रवण कुमार की पत्नी समीना की प्रसव के दौरान मौत हो गई। वह सदर अस्पताल में भर्ती थी, जहां जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। फिर शव को गांव ले जाया गया। उसके घर में सिर्फ दो ही सदस्य थे, एक महिला का पति और दूसरा उसका देवर। आपसी रिश्तेदारी में विवाद की वजह से कोई उसे कंधा देने वाला नहीं था। इस वजह से कोई आगे नहीं आया। इसकी सूचना पथरगामा पुलिस थाना प्रभारी अरुण कुमार को मिली। थाना प्रभारी अरुण कुमार अपने दल बल के साथ गांव पहुंचे और ना केवल खुद शव को कंधा दिया बल्कि अपने साथी जवान को भी कंधा देने के लिए प्रेरित किया और अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक ले गए।

अब यह तस्वीर काफी चर्चा में है। ऐसी तस्वीर पुलिस की एक बेहतर छवि प्रस्तुत करती है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story