VIDEO- जवान शहीद : IED ब्लास्ट में हेड कांस्टेबल शहीद, नम आंखों से दी गयी विदाई, 24 घंटे के भीतर 5 जवानों की गयी जान

नारायणपुर/सुकमा/कांकेरा। छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियां बढ़ गयी है। 25 घंटे के भीतर प्रदेश में 5 जवान शहीद हो गये हैं। शनिवार की सुबह जहां सुकमा में 3 जवान शहीद हुए, तो वहीं कांकेर के अंतागढ़ में नक्सलियों ने बीच बाजार में गोलियों में भून दिया। वहीं रविवार की सुबह नारायणपुर में एक IED ब्लास्ट में हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी।

हादसे में शहीद जवानों को रविवार को गार्ड आफ आनर दिया गया। शहीदों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। सुकमा में शहीद जवानों को जगरगुंडा पुलिस कैंप में श्रद्धांजलि दी गयी, तो वहीं नारायणपुर में पुलिस लाइन में जवानों को अंतिम विदाई दी गयी। शहीद जवानों की अंतिम विदाई के दौरान सभी की आंखें नम थी। इस दौरान एसपी पुष्कर शर्मा, कलेक्टर अजीत बसंत सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

श्रद्धांजलि देते पुलिस अधिकारी

आपको बता दें कि आज सुबह नारायणपुर के बटुम में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया था। इस हमले में एक जवान की मौत हो गयी थी। जवानों की जवाबी फायरिंग मे नक्सली मौके से फरार हो गये। घटनास्थल से सर्चिंग के दौरान पुलिस को जिंदा बम मिला। नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज हुआ। आपको बता दें कि नारायणपुर जिले की ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बटुम गांव में सुबह हुई नक्सली वारदात में CAF 16वीं बटालियन के जवान संजय लकड़ा शहीद हो गए। शहीद प्रधान आरक्षक के पार्थिव शरीर को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बलिदानी जवान के शहादत को नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी नमन किया। शहीद के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम रवाना किया गया हैं।

जिले के SP पुष्कर शर्मा ने कहा

घटना की जानकारी एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा आम नागरिकों और जवानों को नुकसान पहुंचाने की नियत से बटुम गांव के पास आईईडी बम लगाया गया था जिसकी सूचना पर पुलिस की संयुक्त पार्टी बम निरोधी दस्ते के साथ रवाना की गई थी इस दौरान नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आने से संजय वीरगति को प्राप्त किए। एसपी ने बताया कि इस दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की गोलीबारी भी हुई जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए. घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान आईईडी बरामद किया गया हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story