VIDEO: शपथ ग्रहण के दौरान बनी असहज स्थिति, शपथ पढ़ने के दौरान कई बार अटकी, उधर मंत्री बनते ही गांव में जश्न

रांची। बेबी देवी झारखंड की 11वीं मंत्री बन गयी है। शपथ लेने के लिए घर से निकलने के बाद मंत्री बेबी देवी ने रजरप्पा स्तिथ मां छिन्मस्तिका के मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही अपने पति जगरनाथ महतो की फोटो पर माल्यार्पण किया और प्रार्थना की। इससे पहले आज शपथ ग्रहण के दौरान कई बार असहज स्थिति बन गयी। कम पढ़ी लिखी होने की वजह से बेबी देवी को शपथ ग्रहण करते हुए कई बार अटक गयी। विधायक बनने से पहले मंत्री बनने वाली वो दूसरी मंत्री हैं। इधर मंत्री बनते ही बेबी देवी के गांव में खुशी का माहौल बन गया।

यहां देखे विडियो...

बेबी देवी के मंत्री बनने की सूचना के बाद से गांव में खुशी का माहौल है। गम में डूबे परिवार में खुशियों के कुछ पल आये हैं। शपथ ग्रहण समारोह में बेबी देवी के साथ उनकी बेटी रीना देवी, भतीजा दिवाकर महतो सहित अन्य परिजन भी आए थे। समारोह में शामिल होने के लिए बेबी देवी के बेटे अखिलेश महतो उर्फ राजू भी रविवार की सुबह हैदराबाद से रांची पहुंचे थे। शपथ ग्रहण के बाद वहीं बेबी देवी ने कहा कि, पार्टी और राज्य के विकास के लिए जो भी कदम उठाना पड़े उसके लिए वो पीछे नहीं हटेंगी।

वह अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में सदैव तर्पर रहेंगी। उन्होंने आगे कहा कि, वो अपने पति के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम करती रहेंगी। बेबी देवी ने कहा कि जो नयी जिम्मेवारी उन्हें मिलने जा रही है, उस पर पति की तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी. अपने पति के अधूरे विकास कार्यों को डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ मिल कर पूरा करेंगे. उनके अधूरे सपनों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story