VIDEO : …जहां ठहरे हैं झारखंड के विधायक, उस रिसोर्ट के बाहर मिली महंगी शराब से भरी सरकारी गाड़ी….पूर्व CM बोले- छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है…जो यहां दारू-मुर्गा….

रायपुर। झारखंड के विधायकों की खातिरदारी का पूरा इंतजाम रायपुर के होटल मेफेयर रिसार्ट में किया गया है। झारखंड के विधायकों के होटल पहुंचने के पहले ही एक गाडी में भरकर महंगी शराब रिसोर्ट में पहुंचायी गयी। सरकारी गाड़ी में शराब ले जाते मीडिया के कैमरे ने पकड़ा तो अधिकारियों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गयी। इस वीडियो को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी ट्वीट किया है। दरअसल मंगलवार को झारखंड के यूपीए विधायकों को रांची से रायपुर शिफ्ट किया गया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के 19, कांग्रेस के 12 विधायक के अलावे राजद के 1 विधायक को रांयपुर के होटल मेफेयर में ठहकाया गया है। शाम 5.30 बजे स्पेशल फ्लाइट से रायपुर पहुंचने के ठीक पहले होटल मेफेयर के बाहर महंगी शराब से भरी एक गाड़ी मिली। जिसके बाद बवाल मचना शुरू कर दिया। भाजपा ने शराब से भरी गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर निशाना साधा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रमन सिंह ने वीडियो जारी कर लिखा है… भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए, छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ि‍यों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू मुर्गा खिला रहे हैं। असम हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायकों का डेरा। इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी।

वहीं भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। वहीं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भी ट्विट किया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी गाडि़यों में विदेशी शराब पहुंचाकर झारखंड के विधायकों का इंतजाम कराने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उलटी गिनती अब शुरू हो गई है। प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट किया कि सत्ता के नशे में मदहोश भूपेश बघेल ने झारखंड के विधायकों को मदहोश करने की व्यवस्था कर दी है।

Related Articles

close