Weather Update : झारखंड में आज से बदलेगा मौसमा….कुहासा के साथ-साथ बारिश भी आशंका… मौसम विभाग ने कहा…

रांची। झारखंड में मौसम बदलने वाला है। बादलों की लुकाछिपी के बीच बारिश की आशंका भी गहराने लगी है। मौसम केंद्र ने अनुसार आज आकाश पूरी तरह साफ रहेगा। आसमान साफ होने की वजह से आज ठंड में बढ़त हो सकती है तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची सहित कई जिलों में आज ठंड बढ़ सकता है। इसके साथ ही तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रांची में रांची और आसपास के इलाकों में आज सुबह से कोहरा होगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में अब तक कोई बदलाव नहीं देखा गया लेकिन आज से रांची में ठंड बढ़ेगी और तापमान में 18 दिसंबर तक गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है। इस वजह से रांची सहित झारखंड के कई जिलों में ठंड बढ़ने लगेगी।

झारखंड के उत्तर पश्चिमी में बादल थे। उत्तर भारत में आये पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड का असर राज्य में कम हो गया था। आज से सर्द हवाएं आने लगी है। खुले मैदानी इलाकों में कोहरा दिखेगा। मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील करते हुए सेहत का ध्यान रखने की अपील की है। सबसे पहले उत्तरी झारखंड में फिर मध्य और फिर दक्षिणी झारखंड में तापमान में गिरावट आती है।

लोगों को सुबह- सुबह कोहरा और धुंध की वजह से परेशानी हो सकती है। इस बीच बारिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो रांची के न्यूनतम तापमान में भी बढ़त दर्ज की गयी है। मान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि के आसपास दर्ज किया गया है। यह सामान्य से पांच डिग्री सेसि अधिक है। आज के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि तक रहने की संभावना जाहिर की गयी है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story