शादी के जश्न में मातम: बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दुल्हे के 3 दोस्तों की मौत, 2 की हालत नाजुक

खगड़िया। शादी के जश्न में उस वक्त मातम पसर गया, जब बारात से लौट रहे 3 लोगों की मौत हो गई, घटना में 2 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। तीनों आपस में दोस्त हैं, शादी के बाद बेगूसराय लौट रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब बेगूसराय से खगड़िया गई बारात वापस लौट रही थी।

जानकारी के मुताबिक बेगूसराय से एक बारात खगड़िया गई थी। इस बारात में दूल्हे के कुछ दोस्त भी शामिल हुए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद स्कॉर्पियो पर सवार पांच दोस्त वापस लौट रहे थे। इसी दौरान समारोह स्थल से कुछ ही दूरी पर गौशाला रोड में गाड़ी मोड़ने के दौरान स्कॉर्पियो दुर्घटना का शिकार हो गई।

स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई , जिसकी वजह से तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए घायलों को रेफर कर दिया गया है। मृतकों में थाना क्षेत्र के लोधी गांव के अन्नू कुमार, मुफस्सिल थाना के बागी गांव के संतोष पांडे और विनोद पुर गांव के दीपक पाठक शामिल है।

Related Articles

close