स्वास्थ्यकर्मियों पर क्या होने वाली है कार्रवाई ?… हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सरकार की एक चिट्ठी से मचा हड़कंप.. सभी सिविल सर्जन से 7 दिन के भीतर मांगी गयी जानकारी..

रांची। क्या हड़ताल पर गये स्वास्थ्यकर्मियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है ? क्या विभाग हड़तालियों पर कार्रवाई करने जा रही है? हड़ताल पर गये स्वास्थ्यकर्मियों की क्या कुंडली तैयार कर रहा है विभाग ? ये सवाल सरकार की एक चिट्ठी से उठा है, जो राज्य सरकार ने सभी सिविल सर्जन को भेजा है। प्रशासी पदाधिकारी NHM की तरफ से सभी सिविल सर्जन को भेजे पत्र में दो बिंदुओं पर सात दिनों के भीतर हड़तांल पर गये अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से जुड़ी जानकारी मांगी गयी है।

दरअसल 16 जनवरी 2023 से लेकर 25 फरवरी 2023 तक प्रदेश के हजारों अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये थे। इन कर्मचारियों की मांग 2014 की तर्ज पर नियमितिकरण की थी। नियमितिकरण की मांग पर हड़ताल आश्वासन के आधार स्थगित हो गयी। सरकार ने वादा किया था कि उनकी मांगों पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी।

लेकिन, इसी बीच 13 अप्रैल को सरकार की तरफ से एक चिट्ठी जारी हुई है, जिसमें एसीएस (ACS) हेल्थ के आदेश का हवाला देते हुए 16 जनवरी से 25 फरवरी यानि 40 दिनों तक हड़ताल पर रहे कर्मचारियों की जानकारी तलब की गयी है। सात दिन के भीतर जानकारी मांगी गयी है।

इन बिंदुओं पर मांगी गयी जानकारी

  1. हड़ताली कर्मचारियों के नाम एवं पदनाम के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में अनुबंध हस्ताक्षरित किये जाने की तिथि, अनुबंध की अद्यतन स्थिति के साथ राशि की उपलब्धता एवं इस परिप्रेक्ष्य में सन्निहित राशि की विवरणी
  2. कर्मियों के कार्य नहीं करने के फलस्वरूप कौन कौन से कार्य किस हद तक प्रभावित हुए हैं।
HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story