JSSC-CGL पेपर लीक मामले में 8 IRB जवानों की गिरफ्तारी के बाद बाबूलाल मरांडी ने क्या कह दिया?

What did Babulal Marandi say after the arrest of 8 IRB jawans in the JSSC-CGL paper leak case?

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा निशाना साधा है. उन्होंने एक बार फिर से पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.

दरअसल, पेपर लीक की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को 8 IRB जवान को गिरफ्तार किया है जिसे लेकर ही बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी ने बीते कल सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि झारखंड सीआईडी ने जेएसएससी सीजीएल मामले में गोड्डा और गिरिडीह जिले से करीब आठ कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है

यदि यह सच है, तो यह स्पष्ट हो चुका है कि जेएसएससी सीजीएल में गड़बड़ी हुई है. साथ ही, यह भी स्पष्ट है कि इस बड़े फर्जीवाड़े में सरकार से जुड़े प्रभावशाली लोगों का हाथ हो सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“JSSC CGL परीक्षा को रद्द करना चाहिए”

आगे लिखा कि ऐसा लग रहा है कि बड़ी मछलियों को बचाने के लिए छोटी मछलियों को बलि चढ़ाया जा रहा है. सरकार को तुरंत सीजीएल परीक्षा रद्द कर एक उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए और इस घोटाले में शामिल सफेदपोशों को हिरासत में लेना चाहिए.

गौरतलब है कि JSSC –CGL परीक्षा पेपर लीक मामले से जुड़ी एक बड़ी अपडेट मंगलवार को सामने आई थी. वो ये कि पेपर लीक मामले में सीआईडी ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनकी गिरफ्तारी हुई है वो IRB के जवान है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

21 और 22 सितंबर को हुई थी परीक्षा

बता दें कि 21 और 22 सिंतबर 2024 को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा तीन पालियों में ली गई थी. हालांकि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगे.

जांच में CID ने क्या पाया?

वहीं इसकी जांच कर रही सीआईडी ने पाया कि परीक्षा में कथित धोखाधड़ी और उम्मीदवार के साथ धोखाधड़ी एवं दिग्भ्रमित करके प्रश्नपत्र देने के नाम पर धन उगाही का दृष्टांत सामने आया है.

कांड सं0-01/2025 में अनुसंधान के क्रम में पता चला कि परीक्षा के पूर्व ही एक गिरोह के सदस्य द्वारा अभ्यार्थियों को CGL पेपर के प्रश्नों को देने के नाम पर धन उगाही की गयी जिससे आमजन में CGL प्रश्न पत्र लीक के संबंध में अफवाह एवं सुगबुगाहट शुरू हो गयी. जांच में यह भी पता चला कि इस गिरोह में झारखंड ही नहीं यूपी बिहार तक तार जुड़े हुए है.

जिनकी हुई है गिरफ्तारी

पेपर लीक गिरोह जो शामिल थे. वो कुन्दन कुमार औरंगाबाद, रोबिन कुमार गिरिडीह, अखिलेश कुमार कोडरमा ,गौरव कुमार चतरा, अभिलाश कुमार गिरिडीह ये सभी IRB के जवान है.

वहीं असम राफल जवान राम निवास राय, औरंगाबाद, निवास कुमार राय औरंगाबाद, होमगार्ड का जवान और कविराज जो निवास कुमार राय का भतीजा है.

Related Articles

close