...जब 'नायक' फिल्म के अंदाज में CM का एक्शन: "साहब मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया है"... फौजी की फरियाद पर हेमंत सोरेन ने किया कुछ ऐसा कि "आप भी कहेंगे, रियल नायक"

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दरियादिली फिर से एक बार सुर्खियों में है। वैसे तो जिस तरह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की आम जनता से लेकर सरकारी कर्मचारी,अधिकारी के हित में एक से बढ़कर एक फैसले ले रही है उससे विपक्षी पार्टी की बोलती बंद कर दी गई है। अपने फैसले के कारण मुख्यमंत्री खासे चर्चे में हैं। ऐसा ही एक वाकया तब देखने को मिला जब चलते चलते एक फौजी की समस्या पर रांची जिले के उपायुक्त को फोन लगाया और समस्या का समाधान किया। इस संबंध में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है मामला

मामला दरअसल एक फौजी के जमीन विवाद से जुड़ा है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन से बैठक कर जा रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ सारे अधिकारी और सुरक्षा कर्मी थे। प्रोजेक्ट भवन की सीढ़ियों से सीएम के उतरने के बाद बाहर निकलने के क्रम में वेटिंग एरिया में एक फौजी आवेदन लेकर उनके करीब पहुंचता है। फौजी के आवभाव और अपने करीब आता देख मुख्यमंत्री रुक जाते हैं।

समस्या का समाधान के बारे जानकारी देते मुख्यमंत्री

अपने अभिवादन के बाद मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वहीं पर खड़े खड़े गंभीरता से उनकी समस्या की सुनते है। फौजी का कहना था की नामकुम के इलाके में उसकी जमीन पर अचानक 10-12 लोग घुस गए है और अब वहां से हटने का नाम नहीं ले रहे। काफी मुस्किल अपनी ड्यूटी से छुट्टी लेकर अपनी फरियाद लेकर आपके पास पहुंचा हूं।

फौजी की समस्या सुन उपायुक्त को फोन लगाते मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसी क्षण रांची जिले के उपायुक्त को खुद अपने फोन लगा कर सारे मामले की जानकारी देकर समस्या का समाधान का आदेश देते हैं। दरियादिली का कारवां इतने पर ही नही रुका, मुख्यमंत्री ने राह चलते अपने हाथों से फौजी के आवेदन पर खड़े खड़े झुककर कुछ लिखते दिखाई देते हैं। फिर उस फौजी को रांची की उपायुक्त (DC) के पास जाने को कहते हैं और ये भी आश्वस्त करते हैं कि आप इसी समय DC के पास जाएं आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story