महिला डांसरों से छेड़खानी करने से रोका, तो दूल्हे के भाई को मार दी गोली, रिस्पेशन के कार्यक्रम में बुलायी गयी बार डांसर

भोजपुर। महिला डांसरों के साथ छेड़खानी करने से रोका, तो घर में घुसकर दूल्हे के भाई को गोली मार दी। मामला भोजपुर जिला के गजराजगंज थाना क्षेत्र के पकड़ियाबर गांव का है। घटना में दूल्हे सुमित कुमार के बड़े भाई मनोज कुमार (48) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज का इलाजा आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। मौके से 4 खोखा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम आरा सदर अस्पताल पहुंची। मनोज कुमार के भाई अमित ने बताया कि बताया कि छोटे भाई सुमित कुमार की शादी 11 मार्च को बिहिया स्थित महथिन माई मंदिर से हुई थी, जिसका बहु भोज का कार्यक्रम था। इस दौरान बार-बालाओं के डांस का भी आयोजन किया गया था। डांस के दौरान नवादा निवासी नंदन कुमार सिंह, गुप्पु, पकड़ी निवासी सोनू डांसरों के साथ छेड़खानी करने लगे।

जब दूल्हे के भाई मनोज कुमार ने विरोध किया, तो विवाद शुरू हो गया। तब किसी तरह से मामला शांत हो गया। उसके बाद दोपहर में बदमाशों ने उसे घर से बाहर बुलवाया। बाहर निकलते ही बाइक से आए तीनों युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में मनोज कुमार को पैर में एक गोली लगी है। गोली लगने एक बाद उसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल में पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story