साल का पहला ग्रहण कब ? जानें इसका सूतक काल और समय...

ग्रहण न्यूज । साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगने जा रहा है. जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं. साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण देखेंगे 20 अप्रैल 2023 को लगेगा और दूसरा 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को होगा. वहीं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 रविवार को दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 2023 का समय

पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को रात 08:45 बजे से 01:00 बजे तक रहेगा. भारत में सूतक काल ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा. जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. इस ग्रहण में भी सूतक काल लागू रहेगा.

2023 में UK और USA में ग्रहण की तारीख और समय

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 2023: पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण, 5 मई 2023, 15:14:11 (यूटीसी समय) पर शुरू होगा और 19:31:45 (यूटीसी समय) पर समाप्त होगा. अधिकतम पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण का समय 17:22:59 (यूटीसी समय) है. दूसरी ओर, आंशिक चंद्र ग्रहण 19:35:25 (UTC समय) पर शुरू होगा और 20:52:40 (UTC समय) पर समाप्त होगा. अधिकतम आंशिक चंद्र ग्रहण का समय 20:14:05 (यूटीसी समय) है.

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 2023

नासा (NASA) के अनुसार 5 मई 2023 को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो एशियाई, ऑस्ट्रेलियाई और अफ्रीकी देशों में देखा जा सकेगा. वहीं, दूसरी ओर 28 अक्टूबर 2023 को आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story