जब गांजा तस्करों को पकड़ने गए बीएसएफ जवानों पर भीड़ ने किया हमला

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में बीती रात गांजा तस्करों पर कारवाई करने गई बीएसएफ की टुकड़ी पर भीड़ ने पथराव कर दिया।

गिरफ्तारी के खिलाफ़ गुस्साई भीड़ ने जवानों पर पथराव कर दिया। जवानों की माने तो उन्हे गुप्त सुचना मिली थी की गांव मे बड़ी मात्रा मैं गांजा की तस्करी हो रही है। सूचना पा कर जवानों ने करवाई करते हुए सारे तस्करों को घेर लिया था।

बीएसएफ जवानों को 2 तस्करों के होने की सूचना मिली थी । घात लगाकर जवानों ने तस्करों को दबोचना चाहा जिस क्रम में 1 तस्कर भागने मैं सफल रहा जबकि दूसरा बीएसएफ के हाथ लग गया। जब सर्च ऑपरेशन मे जवानों में फरार तस्कर को ढूंढना चाहा तो 200 की संख्या मे गाववाले इकट्ठा हो कर पकड़े हुए आरोपी को रिहा करने की मांग करने लगे। गुस्साए ग्रामीणों ने जवानों पर पत्थर भी फेका।

Related Articles

close