शराबी नेताजी को पुलिस ने पकड़ा, तो दिखाने लगे घौंस, लेकिन पुलिस के आगे एक नहीं चली, फिर जानिये क्या हुआ

गोपालगंज। बिहार में आखिर चल क्या रहा है? राजद नेता छेड़खानी खाते महिलाओं से मार खा रहा है, JDU नेता शराब के नशे में गिरफ्तार हो रहा है। JDU नेता का ये मामला गोपालंगंज का है। जेडीयू के प्रदेश महासचिव संजय चौहान समेत तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। तीनों शराबियों को मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडेंगा गांव के पास यूपी-बिहार बॉर्डर पर शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद एएलटीएफ टीम ने शराब के नशे में गिरफ्तार जदयू नेता सहित दो लोगों को मीरगंज थाना को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक नेताजी यूपी से शराब पीकर गोपालगंज आ रहे थे, लेकिन इसी बीच जेडीयू के प्रदेश महासचिव सह पूर्व अध्यक्ष संजय चौहान को एलटीएफ और मीरगंज पुलिस ने एकडंगा गांव के पास पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जदयू नेता ने पहले यूपी और बिहार के सीमा पर तैनात एएलटीएफ टीम को अपनी सरकार का धौंस भी दिखाया, लेकिन पुलिस टीम ने नेताजी की एक नहीं सुनी। गिरफ्तार करने के बाद मीरगंज थाना की पुलिस ने जेडीयू नेता संजय चौहान को कोर्ट में प्रस्तुत किया. संजय चौहान को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close