कौन हैं Rekha Gupta? आय कितनी? पति की आय कितनी? कितनी पढ़ी-लिखी? यहाँ जाने सबकुछ

कौन हैं Rekha Gupta? आय कितनी? पति की आय कितनी? कितनी पढ़ी-लिखी? यहाँ जाने सबकुछ
Rekha Gupta Net worth: बुधवार को बीजेपी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। इसी के साथ दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी हो गई है।इस विधानसभा चुनाव में दिल्ली की 70 सीटों में से बीजेपी को कुल 48 सीटें मिली। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) केवल 22 सीटों पर ही सिमट गई। इसके अलावा, कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। दिल्ली की नई सीएम के बारे में लोग अब जानना चाहते हैं। उन्होंने कितनी पढ़ाई की है? उनके पास कितनी संपत्ति है? इस तरह के कई सवालों के जवाब यहां पढ़िए।
कौन हैं Rekha Gupta?
Rekha Gupta शालीमार बाग विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक बनीं हैं। Rekha Gupta आज दोपहर सीएम पद की शपथ लेने वाली हैं, लेकिन उससे पहले उनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं। दरअसल, रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। रेखा गुप्ता का परिवार मूल रूप से हरियाणा के जींद से है, लेकिन वह 2 साल की उम्र में परिवार के साथ दिल्ली आ गई थीं। रेखा गुप्ता पेशे से वकील हैं, उन्होंने स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई दिल्ली में ही की है।
Rekha Gupta ने 1993 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से LLB करके वकील बन गईं।
Rekha Gupta की आय कितनी?
Rekha Gupta की संपत्ति कुल संपत्ति 5.31 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। जिसमें उनके ऊपर लोन व अन्य देनदारियां करीब 1.20 करोड़ है। हलफनामें के मुताबिक, 2023-24 में रेखा गुप्ता की आय 6.92 लाख थी। 2022-23 में 4.87 लाख , 2021-22 में 6.51 लाख, 2020-21 में 6.07 लाख, 2019-20 में 5.89 लाख रुपये थी। इसके अलावा, रेखा गुप्ता के पास मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार भी है, जिसकी कीमत करीब 4.33 लाख रुपये है।
रेखा के पति की आय कितनी?
Rekha Gupta की शादी 1998 में मनीष गुप्ता से हुई। मनीष स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस करते हैं। उनकी कमाई रेखा गुप्ता से कहीं ज्यादा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट् के मुताबिक, मनीष की कमाई 2023-24 में 97.33 लाख, 2022-23 में 64.56 लाख और 2021-22 में 23.13 लाख रुपये तक थी।
OH WAO! Instagram में आए 5 नए फीचर्स, Message करने का बदल जाएगा तरीका…जानें कैसे…