नीतीश-तेजस्वी में कौन बेहतर मुख्यमंत्री ? …. सर्वे में आये चौकाने वाले आंकड़े….. देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी के मुकाबले कहां है नीतीश कुमार… C VOTER का सर्वे देखिये …

पटना: बिहार में नीतीश-तेजस्वी की सरकार बनी है। महागठबंधन में राजद बड़े दल के तौर पर शामिल है, बावजूद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। बिहार में तेजी से बदले सियासी घटनाक्रम के बीच अब हर कोई आकलन में जुटा है कि आखिर बिहार का मुख्यमंत्री मैटेरियल कौन है ? कौन जनता की नजर में मुख्यमंत्री का फेवरेट चेहरा है ? आजतक न्यूज चैनल ने सी वोटर के साथ मिलकर एक पोल किया है। इसमें नीतीश कुमार से ज्यादा पसंदीदा मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव को बताया गया है।

तेजस्वी है मुख्यमंत्री के तौर पर पसंदीदा चेहरा

मुख्यमंत्री भले नीतीश कुमार बने हो, लेकिन जनता की नजर में तेजस्वी यादव पसंदीदा मुख्यमंत्री का चेहरा है। सी वोटर के सर्वे में 43 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी को पसंद किया है। वहीं नीतीश कुमार को करीब आधा यानि 25 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। भाजपा के किसी नेता को मुख्यमंत्री बताने वालों का प्रतिशत 19 रहा है।

पुरूष और महिलाओं के किये अलग-अलग सर्वे में भी तेजस्वी ही आगे रहे। तेजस्वी को 41.8 प्रतिशत पुरूषों ने पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया, वहीं नीतीश कुमार को 23.8 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद का मुख्यमंत्री बताया। भाजपा को सिर्फ 19.6 प्रतिशत पोल मिले। वहीं महिलाओं की बात करे तो नीतीश को महिलाओं में 23.3 प्रतिशत ने पसंद का मुख्यमंत्री बताया। वहीं तेजस्वी को 44 प्रतिशत महिलाओं ने अपना पसंद का मुख्यमंत्री बताया। बीजेपी के किसी नेता को मुख्यमंत्री के तौर पर 17.5 प्रतिशत महिलाएं देखना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ही सबसे फेवरेट

नीतीश कुमार के बारे में बड़ी तेजी से ये बातें आ रही है कि 2024 में वो महागठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हो सकते हैं। बिहार में सी वोटर ने जब इसे लेकर सर्वे किया, तो नरेंद्र मोदी ही सबसे पसंदीदा प्रधानमंत्री बताये गये.। सर्वे में 44 प्रतिशत लोगों ने मोदी को ही प्रधानमंत्री का बेस्ट कंडीडेट बताया। वहीं नीतीश कुमार के सवाल पर 22 प्रतिशत लोगों ने उन्हें अपना पसंद बताया, जबकि राहुल गांधी को 18 प्रतिशत लोगों ने अपना पसंद बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close