शादी के सात महीने बाद ही पत्नी की हत्या, दहेज में मांगता था 1 लाख रुपया व बाइक, पति गिरफ्तार, 5 आरोपी फरार

बेतिया। सात जन्मों के लिए सात फेरे लेने वाले पति ने सात महीने में ही पत्नी की जान ले ली। बिहार की एक और बेटी दहेज लोभियों की बलि चढ़ गयी। मामला बेतिया का है, जहां हत्या के एक सप्ताह बाद विवाहिता का शव नदी किनारे दफनाये हालत में बरामद किया गया है। महिला का नाम नेहा कुमारी है, जिसकी शादी इसी साल मई में रामानंद शर्मा से हुई थी। परिवारवालों का आरोप है कि दहेज की डिमांड बार बार की जा रही थी, नहीं देने पर उसकी बेटी का गला घोंट दिया गया।

नरकटियागंज जयप्रकाशनगर वार्ड 12 निवासी राजेंद्र शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि विगत 8 मई 2023 को सभी उपहार स्वरूप सामान देकर उन्होंने अपनी बेटी नेहा की शादी रामानंद शर्मा से की थी। शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक-ठाक था। उसके बाद दमाद व ससुराल वाले नेहा से एक लाख रुपया और बाइक मंगाने का डिमांड करने लगे। नहीं देने पर 24 दिसंबर को उसकी बेटी की हत्या कर दी गयी।

घटना के बाद सबूत मिटाने के लिए विवाहिता का शव नदी किनारे दफना दिया गयाहै। पुलिस ने महिला का शव बरामद किया किया है पुलिस ने मृतिका के पिता की शिकायत पर आरोपित पति रामानंद शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य चार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 25 दिसंबर को पति सहित ससुराल के पांच सदस्यों के खिलाफ दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए 26 दिसंबर को आरोपित पति रमाकांत शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी से काफी पूछताछ की गई। लेकिन, हत्या के बाद शव कहां छिपाया इसकी जानकारी नहीं दी। फिर पुलिस ने तकनीकी व मुखबिरों की मदद से शव की जानकारी प्राप्त की। जानकारी मिलने के बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पुरैना पुल के समीप रोहुआ नदी के किनारे जमीन खोद कर शव निकाला गया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story