इंदौर हत्याकांड: ‘हनीमून पर ही रचाया कत्ल का प्लान’, पत्नी सोनम ने कराया था पति राजा का मर्डर — मेघालय DGP का सनसनीखेज खुलासा

इंदौर/शिलांग। इंदौर से हनीमून पर निकले नवविवाहित जोड़े के रोमांच भरे सफर ने अचानक खौफनाक मोड़ ले लिया। पति राजा रघुवंशी की हत्या और पत्नी सोनम की गुमशुदगी से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल केस में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। मेघालय पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड खुद सोनम रघुवंशी थी, जिसने हनीमून के बहाने पति को मौत के घाट उतरवाने की साजिश रची थी।

इंदौर हत्याकांड:गाजीपुर के ढाबे पर मिली सोनम, पुलिस के सामने किया सरेंडर

घटनाक्रम के अनुसार, राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और 20 मई को वे हनीमून मनाने मेघालय के लिए रवाना हुए। कुछ ही दिनों बाद राजा की लाश बरामद हुई, जबकि सोनम लापता हो गई। अब सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे से पकड़ी गई है, जहां उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोनम के साथ पुलिस ने तीन अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो इंदौर से और एक गाजीपुर से पकड़ा गया। एक और आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

इंदौर हत्याकांड:मेघालय DGP और मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

मेघालय के डीजीपी आई. नोंगरांग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि सोनम ने ही राजा की हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए हत्यारों को पैसे देकर मेघालय बुलाया था।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने भी सोशल मीडिया पर इस केस की जानकारी देते हुए लिखा, “राजा हत्याकांड में सात दिन के भीतर हमारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, एक महिला ने आत्मसमर्पण किया है और चौथे आरोपी की तलाश जारी है।”

इंदौर हत्याकांड:साजिश की परतें खुलने लगीं, कई और गिरफ्तारियां संभव

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह प्रेम-विवाह नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या की कहानी बन चुकी है, जिसमें सोनम ने पहले भरोसा जीतकर शादी की और फिर हनीमून को ही कत्ल का मंच बना दिया। हत्या के लिए बाहर से शूटर हायर किए गए और पूरे ऑपरेशन को प्रेम भ्रमजाल में लपेट कर अंजाम दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए गठित एसआईटी अब इस केस में और भी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। संभावना है कि जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Articles

close