भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल विस्तार से कार्यकर्ताओं में हर्ष

जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाये जानें के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे भाजपा के लिए ऐतिहासिक बताया। श्री नड्डा के कार्यकाल को विस्तार मिलने से कार्यकर्ताओं और युवाओं में हर्ष का माहौल है।

मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञाप्ति में उन्होने कहा कि पार्टी का यह निर्णय मिशन 2024 के लिए निर्णायक साबित होगा और जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के इस निर्णय से पुनः स्पष्ट हो गया कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। श्री नड्डा भाजपा की विचारधारा के सच्चे सिपाही रहें है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में श्री नड्डा का कार्यकाल शानदार रहा है।

पार्टी नेता ने कहा इन्हीं के नेतृत्व में पार्टी नें उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे महत्वपूर्ण प्रदेशों में जीत हासिल की है। साथ ही बिहार, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अच्छा प्रदर्शन और पश्चिम बंगाल में लाभ हासिल किया। काली शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान श्री नड्डा के नेतृत्व में चलाए गए राहत अभियान पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवम पीड़ित मानवता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story