बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवार संग की पूजा-अर्चना

Jharkhand: Jharkhand Chief Minister Hemant Soren arrived to visit Badrinath Dham, performed puja with his family

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम में पूरे परिवार के साथ हाजिरी लगाई है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी मुख्यमंत्री ने साझा की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन साथ नजर आ रही हैं।

साथ ही उनके दोनों बेटे भी तस्वीर में दिख रहे हैं। बता दें कि बद्रीनाथ से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ धाम में पूजा की थी। उसकी भी तस्वीर उन्होंने थोड़ी देर पहले शेयर की थी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक जून को रांची लौट सकते है। तीर्थ यात्रा पर होने के कारण मुख्यमंत्री आज  वित्त आयोग के साथ होनेवाली बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि 2024 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन लगातार तीर्थ स्थलों का दौरा कर रहे हैं। फरवरी में मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी के साथ कोलकाता स्थित शक्तिपीठ कालीघाट में मां काली के दर्शन करने गये थे। इससे पूर्व दिसंबर 2024 में हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई थी।

पत्नी संग पूरे विधि विधान के साथ बाबा महाकाल की पूजा की थी। दिसंबर में ही सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने तिरुपति की पावन धरती में विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी और श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close