32 किलो सोना लूटा : गोल्ड बैंक में लूट की सनसनीखेज वारदात… 16 करोड़ कीमत की 32 किलो गोल्ड लूटकर लूटेरे हुए फरार..

चेन्नई। गोल्ड लोन बैंक से 32 किलो सोना लूटने की खबर आयी है। गोल्ड लूट की इस वारदात ने पुलिस में हड़कंप मचा दिया है। घटना चेन्नई के फेडबैंक फास्ट गोल्ड शाखा में हुई है। लूटे गये सोने की कीमत 16 करोड़ रूपये बतायी जा रही है। पुलिस ने अभी तक की जांच में इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उसने इस मामले में 18 किलो सोना बरामद कर लिया है। चेन्नई के अरुणाबक्कम एरिया में फेडबैंक गोल्ड लोन में हुई है। तीन व्यक्ति मास्क पहनकर बैंक में घुसे और उन्होंने बैंक कर्मचारियों को टॉयलेट में बंद कर दिया। पुलिस कमिश्नर शंकर जीवल के मुताबिक इन तीनों ने कर्मचारियों से स्ट्रांग रूम की चाभी ले ली थी। इसके बाद कैरी बैग्स में सोना भरकर वहां से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक फेडबैंक फास्ट गोल्ड शाखा में काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी मुरुगन भी इस घटना में शामिल था। वहीं सुरक्षा गार्ड सरवनन ने बताया कि मुरुगन यहां पर पहले भी काम कर चुका था। वह कोल्ड ड्रिंक लेकर आया था। उनसे मुझसे कहा कि थोड़ा इंतजार करो, फिर बाद में मुझसे और कोल्ड ड्रिंक मंगाई। जब मैं कोल्ड ड्रिंक लेकर वापस आया तो उसने मुझे भी कोल्ड ड्रिंक ऑफर की। मैंने उससे कहा कि मैं कोल्ड ड्रिंक नहीं पीना चाहता. लेकिन उसने मुझे बार-बार रिक्वेस्ट की. मैंने थोड़ी ही कोल्ड ड्रिंक पी थी, बाकी फेंक दी थी. थोड़ी देर बार मुझे चक्कर आने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुरुगन के नेतृत्व में तीन लोगों ने चाकू की नोंक पर कर्मचारियों को धमकाया। दो कर्मचारियों को बांधकर वॉशरूम में छोड़ दिया और फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लूट की इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की। इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने 30 साल के बालाजी और 28 साल के संतोष को विल्लीवक्कम में गिरफ्तार कर लिया, इसके साथ ही 18 किलो सोना और दो वाहन बरामद कर लिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close