झारखंड-निशा भगत की मौत : नेत्री निशा भगत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत से पहले किया Facebook Live, सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘मेरी मौत की जिम्मेदार झारखंड पुलिस’

रांची। झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत ने आत्महत्या कर ली है। निशा ने अपनी मौत के पहले Facebook Live किया था, जिसमें उसने पूरी जानकारी साझा की थी। निशा भगत झारखंड के लिए नामचीन नाम है, वो झारखंड के पिठोरिया थाना क्षेत्र के दाहूटोली गांव की रहने वाली थी। निशा भगत की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।निशा भगत के निधन की खबर सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस बीच उनकी मौत से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट और लाइव वीडियो भी चर्चा का विषय बन गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पोस्ट में झारखंड पुलिस पर लगाए आरोप
जानकारी के मुताबिक, निशा भगत ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘मेरी मौत का जिम्मेदार झारखंड पुलिस।’बताया जा रहा है कि पोस्ट में उन्होंने मिशनरी, पैसे और जमीन से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र किया था। इसके अलावा उनका एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

पोस्ट और लाइव वीडियो की जांच जरूरी
निशा भगत की सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में यह जरूरी है कि पुलिस पूरे घटनाक्रम, पोस्ट और लाइव वीडियो की निष्पक्ष जांच करे। साथ ही, उनकी मौत के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जाए।फिलहाल इस मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया, जांच की स्थिति और आगे की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close