स्कूटी से ढोये थे 32 करोड़ रुपये, पूछताछ के दौरान ED के सामने नौकर जहांगीर ने किये चौकाने वाले खुलासे, बताया, नयी स्कूटी…

रांची। ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर घोटाले में और भी नेताओं-अधिकारियों का फंसना तय है। मंत्री के निज सचिव संजीव लाल से पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। खबर है कि उन तथ्यों के आधार पर जल्द ही अन्य लोगों को समन किया जा सकता है। पूछताछ में ये भी जानकारी आयी है कि निज सहायक के घर पर मिले 32 करोड़ किसी कार या लग्जरी गाड़ी से नहीं लाये गये थे, बल्कि ये पैसे स्कूटी से लाये गये थे। नौकर जहांगीर ने ईडी को बताया है कि उसने 32.20 करोड़ में से अधिकांश रुपए अपनी स्कूटी से ही ढोया था।

जानकारी मिली है कि एक जून 2022 को नई स्कूटी खरीदी थी, जो उसके ही नाम पर है। ईडी ने उक्त स्कूटी (जेएच01ईएस-8402) को जब्त कर लिया है। पूछताछ में ये जानकारी भी आयी है कि किसी को शक नहीं हो, इसलिए वो झोले या बैग में रखकर नोटों को लाया करता था। पूछताछ के दौरान ईडी को ग्रामीण विकास विभाग में रहे कुछ वरिष्ठ अधिकारियों व नेताओं के नाम की भी जानकारी मिली है। उन लोगों को भी ईडी पूछताछ के लिए बुला सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईडी की छानबीन में ये बातें आयी है कि राजीव सिंह ने संजीव लाल तक 10 करोड़ रुपए पहुंचाए थे। ईडी अब राजीव सिंह से उन सभी रुपए के स्रोत के बारे में पूछताछ करने की तैयारी में है, जिसे जब्त किया गया था। राजीव सिंह से पूछताछ में ईडी यह जानेगी कि संजीव लाल से कैसे मुलाकात हुई और किस कार्य के एवज में उन्होंने उक्त राशि दी। वहीं, बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से भी ईडी ने छापेमारी में 2.93 करोड़ रुपए जब्त किए थे। दोनों से जल्द ही पूछताछ होगी। जाहिर है सभी को आमने सामने बैठाकर भी ईडी पूछताछ कर सकती है, ताकि वैरिफाई किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close