ट्रांसफर न्यूज : सिविल सर्जन, सुपरीटेंडेंट सहित 360 डाक्टरों का हुआ तबादला, इन जिलों से सिविल सर्जन भी बदले

Transfer News: 360 doctors including civil surgeons and superintendents were transferred, civil surgeons were also transferred from these districts

Health Department : स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादले किये हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत 360 डॉक्टरों का तबादला और पदस्थापन किया गया है। इसमें तीन जिलों के सिविल सर्जन भी बदले गये हैं। देर रात बिहार में स्वास्थ्य विभाग में तबादले की जंबो लिस्ट जारी हुई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी तबादला आदेश में जहां किशनगंज, शिवहर और नवादा में नए सिविल सर्जनों की तैनाती की गई है। तो वहीं, गुरु गोविंद सिंह अस्पताल, पटना और दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भी नए अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत 360 चिकित्सकों का तबादला और पदस्थापन किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन जिलों को मिले नए सिविल सर्जन

इस फेरबदल में शिवहर, नवादा और किशनगंज को नए सिविल सर्जन मिले हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• डॉ. राजकुमार चौधरी, जो एएनएमसीएच गया में ईएनटी विभाग में सह-प्राध्यापक के रूप में कार्यरत थे, अब किशनगंज के सिविल सर्जन बनाए गए हैं।

• डॉ. दीपक कुमार, जेएलएनएमसीएच भागलपुर में पैथोलॉजी विभाग के सह-प्राध्यापक रहे, उन्हें शिवहर का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है।

• डॉ. विनोद कुमार चौधरी, जो पहले जहानाबाद में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी थे, अब नवादा के सिविल सर्जन के रूप में पदस्थापित किए गए हैं।

 

बड़े अस्पतालों को मिले नए अधीक्षक

• गुरु गोविंद सिंह अस्पताल, पटना में डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल को नया अधीक्षक बनाया गया है।

• वहीं, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में डॉ. अमित कुमार झा को अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

269 सीनियर-जूनियर रेजीडेंट और ट्यूटर का भी तबादला

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 269 चिकित्सकों को सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट और ट्यूटर के पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। इस व्यापक स्तर के तबादले में मेडिकल एजुकेशन और सेवा क्षेत्र दोनों को संतुलित किया गया है।

अपर निदेशक स्वास्थ्य और क्षेत्रीय अपर निदेशक की नियुक्ति

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने अपर निदेशक स्वास्थ्य और विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में क्षेत्रीय अपर निदेशकों की भी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और कार्य क्षमता में और वृद्धि होगी।

 

चिकित्सकों को अविलंब योगदान का निर्देश

विभाग ने सभी स्थानांतरित डॉक्टरों को तत्काल नए स्थानों पर योगदान करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए स्थानांतरण आदेशों पर त्वरित अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related Articles

close