ASI को मारने -पीटने व पुलिस पर पथराव मामले में 40 गिरफ्तार, 250 अज्ञात पर FIR दर्ज

चतरा :जिले के सिंहपुर गांव में सदर थाना के एसआई शशिकांत ठाकुर को मंगलवार को बंधक बनाकर मारपीट और बचाव के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव मामले में देर रात प्राथमिकी दर्ज हुई। सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी में करीब एक सौ नामजद और ढाई सौ अज्ञात आरोपी बनाया गया। इनमें से करीब 40 उपद्रव्यों को पुलिस ने मध्य रात्रि को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस बल पर हमला, पुलिस कर्मी का अपहरण, सरकारी काम में रूकावट सहित कई धाराएं लगाए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेश रंजन ने बताया कि किसी भी उपद्रवियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों से उपद्रवियों की पहचान की गई। उसी के आधार पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है मामला

मालूम हो कि सदर थाना क्षेत्र के चंगेर गांव के समीप आठ नवंबर की सुबह 8:30 बजे पिकअप वान और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई थी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के आलोक में सदर थाने के सहायक अवर निरीक्षक शशिकांत ठाकुर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी युवकों को पुलिस की गाड़ी से सदर अस्पताल भेज दिया।

इस बीच गांव के कुछ उपद्रवी पिकअप के चालक की पिटाई कर रहे थे। शशिकांत ठाकुर उसे भीड़ से निकाला और पिकअप भांग पर बैठाकर सदर थाना लेकर आने लगे‌। गांव के कुछ बदमाशों ने भीड़ को भ्रम में फैला दिया कि जमादार चालक को आगे ले जाकर छोड़ देगा। उसके बाद भीड़ उग्र हो गई और जमादार को खदेड़ कर पकड़ा तथा अर्द्धनग्न कर उसकी पिटाई की। बचाव के लिए पहुंची जब हल्का बल का प्रयोग किया, तो उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जिसमें पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close