615 निलंबित शिक्षकों की हो सकती है बहाली…. निलंबन मामलों की समीक्षा के निर्देश… लेट लतीफी पर नपेंगे अफसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार निलंबित शिक्षकों को जल्द बहाल कर सकती है। राज्य सरकार ने उन अधिकारियों को निलंबन मामले पर जल्द निर्णय लेने का निर्देश दिया है। विभाग की तरफ से उन अधिकारियों पर भी नजर रखी है, जिन्होंने निलंबित शिक्षकों की बहाली के मामले में लापरवाही बढ़ती है। प्रदेश में 615 शिक्षक अभी निलंबित है और इन सब के खिलाफ चल रही जांच की समीक्षा करते हुए इनका निस्तारण जल्द से जल्द कराने का आदेश राज्य सरकार ने दिया है।

वही समय से ज्यादा निलंबन रखने पर अब अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। स्कूल शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि लंबे समय तक जांच की कार्रवाई विभाग और शिक्षक दोनों के लिए हितकारी नहीं है। इससे जहां शिक्षक की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, वहीं विभाग भी शिक्षक सेवाओं का पूरा लाभ नहीं ले पाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महानिदेशक ने सभी मामलों की जांच करते हुए 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। यदि किसी की निलंबन समय अवधि ज्यादा है, तो उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। इसके बाद पूरी रिपोर्ट महानिदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराया जाना चाहिए। समय सीमा के भीतर जांच नहीं की तो इसका कारण जाना जाएगा और लापरवाही अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close