झारखंड कैबिनेट ब्रेकिंग: स्कूलों को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों के अन्य विभाग में ट्रांसफर को मंजूरी

Jharkhand Cabinet Breaking: Big decision in the cabinet regarding schools, transfer of these employees to other departments approved

Hement Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री की हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। आज की कैबिनेट बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है कि गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्रों को पाठ्य पुस्तक ओर कॉपी का निशुल्क वितरण किया जायेगा। वहीं सरकारी विद्यालयों में साइंस मैगजीन का भी वितरण किया जायेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज की कैबिनेट में एक अहम फैसला लेते हुए जल संसाधन आयोग के गठन को मंजूरी दी। इस आयोग का कार्यकाल दो सालों का होगा। इसके अध्यक्ष विकास आयुक्त होंगे, प्रमुख सचिव और अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञ इसमें तकनीकी मेंबर के रूप में शामिल होंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग के दो कर्मियों की सेवा सचिवालय सेवा में ट्रांसफर किया गया है। साथ ही आज कैबिनेट में आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए नियमावली को मंजूरी दी गयी। जिसके तहत विभागों में आउटसोर्सिंग के जरिये नियुक्ति के लिए विभागवार नियम निर्देशन तय कर दिये गये हैं। तय मापदंड के अनुरूप ही विभागों में अब आउटसोर्सिंग के जरिये नियुक्ति की जा सकेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं आज कैबिनेट में एजी के रिपोर्ट को भी मंजूरी दी गयी. इस रिपोर्ट को आगामी सत्र में सदन में रखा जाएगा। वहीं आज बैठक में राज्य वित लेखा प्रतिवेदन को भी मंजूरी दी गयी।

Related Articles

close