जवान की मौत: ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवान की मौत, छुट्टी पर आया था, हो गयी मौत, मचा हड़कंप

Death of Jawan: A Jawan involved in Operation Sindoor died, he had come on leave, died, there was a stir

Operation Sindoor : आपरेशन सिंदूर से लौटे एक जवान की मौत हो गयी। जवान का नाम राजू कुमार है। हाल ही में हुए आपरेशन सिंदूर में राजू शामिल था। वो साल 2022 से ही जम्मू कश्मीर में पोस्टेड थे। बताया जा रहा है कि बीएसएफ जवान की मौत हार्ट अटैक से हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक वैशाली जिले के बिदूपुर थाना क्षेत्र के साहदुल्लपुर चकफरीद मधुरापुर गांव के रहने वाले बीएसएफ के जवान राजू कुमार साल 2022 से ही जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। राजू के चाचा चंद्रदीप राय का पिछले दिनों निधन हो गया था। जवान अपने चाचा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 17 मई को घर आया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान शुक्रवार को उन्हेंने घरवालों से सीने में तेज दर्द होने की बात कही। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया। राजू परिवार के इकलौते बेटे थे. उनकी मां का देहांत बचपन में ही हो गया था।

पिता ब्रजनंदन राय (55) बेटे जाने का गम भुला नहीं पा रहे हैं। पहले भाई की मौत हुई फिर बेटा छोड़कर चला गया। राजू की शादी लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, राजू के निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close