शिक्षक-डीपीओ गिरफ्तार: 20000 रुपये की घूस मामले में DPO और दलाली करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, गाड़ी से कूदकर भागने लगे दोनों, पकड़ाने पर लगे रोने….

Teacher-DPO arrested: DPO and brokerage teacher arrested in 20000 rupees bribe case, both jumped out of the car and started running, started crying when caught....

Teacher-DPO Arrest: घूसखोरी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। 20000 रुपये रिश्वत लेते हुए पदस्थापित माध्यमिक शिक्षा डीपीओ अनिल कुमार और प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक संजय भारती को गिरफ्तार किया गया है। मामला बिहार के नालंदा जिले का है। जानकारी के मुताबिक जांच के नाम पर डीपीओ ने रिश्वत मांगी थी, जबकि अस्थावां प्रखंड के तरवन्नी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक संजय कुमार उनके लिए दलाली का काम करता था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक कॉलेज में सोमवार को प्रबंध समिति गठित की जानी थी। प्रबंध समिति के सदस्य सह अकाउंटेंट नागेन्द्र कुमार ने कमेटी में शामिल करने के लिए 20 हजार रुपए की मांग करने का आरोप लगाकर डीपीओ के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

DPO को घेरकर जांच टीम ने पकड़ा

जैसे ही डीपीओ अनिल कुमार जैसे ही कॉलेज से निकले। उसी दौरान आसपास मंडरा रही निगरानी की टीम ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और डीपीओ की गाड़ी को घेर लिया। उससे पहले वहां पर शिकायतकर्ता नागेन्द्र कुमार उपस्थित थे। जैसे ही निगरानी के अधिकारी सामने आए वैसे ही डीपीओ और शिक्षक गाड़ी से कूदकर भागने लगे। टीम के सदस्यों ने दोनों खदेड़ कर पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

डीपीओ गिड़गिड़ाते नजर आए

जैसे ही विजिलेंस की टीम ने डीपीओ को पकड़ा, वो रोने-गिड़गिड़ाने लगे। वो हाथ पांव जोड़ने लगे, कहने लगे उन्हें फंसाया जा रहा है। हालांकि, टीम के सदस्यों ने उनकी बात नहीं सुनी। डीपीओ की गिरफ्तारी के बाद हिलसा में चर्चा है कि कॉलेज में प्राचार्य पद के लिए व कमेटी गठन के लिए कई साल से विवाद चला आ रहा है।

Related Articles

close