₹10 और ₹500 के नोट को लेकर बड़ा धमाका! RBI ला रहा है नए नोट – जानिए क्या आपके पुराने नोट हो जाएंगे बेकार?

नई दिल्ली: देश की करेंसी व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने वाला है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया है कि वह ₹10 और ₹500 के नए नोट बाजार में लाने जा रहा है। इन नए नोटों में रंग, डिज़ाइन, आकार और सिक्योरिटी फीचर्स को पूरी तरह से अपडेट किया जाएगा।
क्या खास होगा इन नए नोटों में?
RBI के अनुसार, ये नए नोट ‘महात्मा गांधी (नई) सीरीज़’ के तहत जारी किए जाएंगे और इनमें होंगे नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर, जिन्होंने दिसंबर 2024 में शक्तिकांत दास की जगह ली थी।
₹500 के नए नोट में क्या बदलेगा?
-
आकार: 66mm x 150mm (पुराने नोट से अलग)
-
रंग: स्टोन ग्रे की जगह नया शेड
ये खबर भी पढ़ें… -
डिज़ाइन/थीम: अधिक मॉडर्न और सुरक्षित
-
सिक्योरिटी फीचर्स: नई तकनीक, जाली नोट पर सख्त रोक
क्या आपके पुराने नोट बंद हो जाएंगे?
नहीं!
RBI ने साफ कर दिया है कि मौजूदा ₹10 और ₹500 के नोट पूरी तरह वैध रहेंगे और लेन-देन में पहले की तरह इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कोई नोट बंद या अवैध नहीं किया जा रहा है।
क्या ₹100 और ₹200 के नए नोट भी आ रहे हैं?
हां, इससे पहले RBI ने ऐलान किया था कि वह जल्द ही ₹100 और ₹200 के नोट भी अपडेटेड वर्जन में जारी करेगा। यानी आने वाले महीनों में आपको कुल 4 नए नोट देखने को मिलेंगे — ₹10, ₹100, ₹200 और ₹500।
RBI क्यों कर रहा है यह बदलाव?
-
जाली नोटों पर रोक लगाने के लिए
-
सिक्योरिटी फीचर्स को और आधुनिक बनाने के लिए
-
करेंसी को यूज़र फ्रेंडली और डिजिटल फ्रॉड से सुरक्षित करने के लिए
-
मौद्रिक स्थिरता बनाए रखने के लिए
आम लोगों के लिए सलाह:
-
पुराने नोटों को लेकर घबराएं नहीं — ये चलते रहेंगे
-
नए नोट धीरे-धीरे बाजार में आएंगे
-
किसी भी अफवाह से बचें और केवल RBI की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें












