DSP के ठिकानों पर दबिश: नौकरी करते करोड़ों की बनायी संपत्ति, डीएसपी के तीन ठिकानों पर चल रही रेड, छापेमारी के दौरान डीएसपी बंगले….

Raid on DSP's places: Made property worth crores while working, raids going on at three places of DSP, DSP's bungalow during the raid....

DSP Sanjeev Kumar : डीएसपी संजीव कुमार पर आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले बड़ा एक्शन हुआ है। उनके कई ठिकानों पर जांच टीम ने दबिश दी है। सुबह से ही उनके अलग-अलग ठिकानों पर अफसरों की टीम जांच कर रही है। आरोप है कि उन्होंने अपनी वैध आय से लगभग 1 करोड़ 52 लाख रुपये अधिक की संपत्ति बनाई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह पटना, जहानाबाद और खगड़िया में एक साथ छापेमारी की गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बिहार पुलिस महकमे में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि यह बीते कुछ महीनों में किसी डीएसपी रैंक के अफसर पर की गई सबसे बड़ी छापेमारी मानी जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेष निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने इस मामले में कांड संख्या 16/2025 दर्ज करते हुए संजीव कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) और बीएनएस 2023 की धारा 61(2)(ए) के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी छापेमारी के समय मौजूद नहीं थे। विजिलेंस डीएसपी ने बताया कि संजीव कुमार आज छुट्टी पर है, वे इस समय पटना के आवास पर हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ लाख रुपए कैश और कुछ जमीन के कागजात बरामद हुए हैं। पूरी तरह से छापेमारी खत्म होने के बाद संबंधित जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।बताते चलें कि संजीव कुमार के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इसके साथ एक साथ जहानाबाद, खगड़िया और पटना के उनके ठिकाने पर छापेमारी की गई है।

 

अब मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं इस सवाल पर विजिलेंस द्वारा बताया गया कि पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही इस तरह की बात स्पष्ट की जाएगी।बताते चलें कि संजीव कुमार लगभग एक साल से मुख्यालय डीएसपी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें कई महत्वपूर्ण मामलों के अनुसंधान करने की जिम्मेदारी भी मिलती रही है।

Related Articles

close