Neha Kakkar Birthday special…जानिए यहां इनकी struggle story

सिंगर नेहा कक्कड़ आज 6 जून सोमवार को 33 साल की हो गईं. वह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गायिकाओं में से एक हैं और अपनी अनूठी आवाज के लिए जानी जाती हैं.बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं बॉलीवुड की टाॅप प्ले बैक सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज के लोग दीवाने हैं। लगभग हर पार्टी में नेहा कक्कड़ के गाने जान डाल देते हैं। नेहा कक्कड़ का सफर संघर्षों से भरा रहा। कम उम्र में ही जगराते में भजन गाने वाली नेहा कक्कड़ एक सिंगिंग रियलिटी शो में शामिल हुईं, हालांकि जीत उनकी किस्मत में नहीं थी। लेकिन उनकी किस्मत में तो बॉलीवुड में उस मुकाम पर पहुंचना था, जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं होती। नेहा ने हार नहीं मानी और कदम दर कदम बढ़ाते हुए सफलता के शिखर पर पहुंच गईं। रोमांटिक सॉन्ग से लेकर आइटम नंबर तक में नेहा कक्कड़ की आवाज को पसंद किया गया। फिल्मों में गाने के अलावा नेहा कक्कड़ भाई टोनी कक्कड़ के साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ जाती हैं। कई रियलिटी शो का हिस्सा बनकर नेहा अक्सर टीवी पर दिखाई देती हैं। चुलबुली सी लड़की आज के दौर की टाॅप गायिकाओं में शामिल हो चुकी है।

उन्होंने जागरण में ‘भजन’ गाए. टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में भाग लिया. वे आगे चलकर फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर्स में से एक बन गईं. उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है. नेहा का जन्म 6 जून 1988 को हुआ था.नेहा कक्कड़ ने चार साल की उम्र में जागरण में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था. उन्होंने ‘इंडियन आइडल’ के सीजन 2 में भाग लिया था, लेकिन वे जल्दी ही शो से बाहर हो गई थीं. उन्होंने जब बॉलीवुड में कदम रखा था, तो उन्होंने सिंगर के तौर पर खुद को बेहतर बनाया. यही वजह है कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई बेहतरीन गाने गाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज नेहा कक्कर बॉलीवुड फिल्मों में गाना गाने के साथ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी फेमस हैं। दिल को करार आया सिंगर कई लग्जरियस और महंगी गाड़ियों की मालकिन हैं। उनके पास ऑडी मर्सिडीज बेंज, रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू और अन्य कार का शानदार कलेक्शन है। नेहा कक्कड़ का ऋषिकेश में एक बेहद आलीशान बंगला भी है। नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में गिनी जाती हैं जिन्हें इंस्टाग्राम पर 70.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह एक ऐसी इंडियन म्यूजिशियन हैं जिन्हें इतने सारे लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं

2020 में की थी शादी

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान 2020 में शादी की थी। दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में फेरों की रस्म पूरी की थी। इसके बाद कपल ने चंडीगढ़ में फैमिली और फ्रेंड्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। दोनों की शादी की फोटोज उस दौरान खूब वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के कुछ महीने बाद नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबर खूब वायरल हुई थी, हालांकि, बाद में उन्होंने इस बात को अफवाह बताया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close