भीषण बस हादसा: चलती बस पर अचानक गिरने लगे बड़े बड़े पत्थर, फिर जो हुआ आप भी हैरान हो जाएंगे… 15 लोगों का शव निकाला गया, कई लोग अभी भी लापता

Horrific bus accident: Bus crashes amid rain, bodies of 15 people recovered so far, many still missing

Big Bus Accident: भीषण बारिश के बीच एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। बस हादसे में कई लोगों की जान चली गयी है, वहीं कई लोग अभी भी लापता है। रात के वक्त में भी रेस्क्यू का काम चल रहा है, पूरी रात राहत एवं बचाव कार्य जारी रहेगा। ये घटना हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले में घटी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक पहाड़ी के पास से गुजरते बस पर अचानक बड़े बड़े पत्थर गिरने लगे जिससे बल्लू ब्रिज (बालूघाट) के पास हुए भीषण भूस्खलन में एक प्राइवेट बस मलबे में दब गई। अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज़ करने के निर्देश दिए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर ज़िले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास एक भीषण भूस्खलन हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा नीचे गिरा और वहां से गुजर रही एक प्राइवेट बस उसकी चपेट में आ गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि बस में कितने लोग सवार थे, इसका अभी तक सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर तत्काल मोर्चा संभाल लिया है और रातभर बचाव अभियान जारी रहने की संभावना है।भूस्खलन इतना भयावह था कि पूरी बस देखते ही देखते मलबे में दब गई। मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और राज्य आपदा प्रबंधन दल (SDRF) ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। भारी बारिश के कारण मलबा हटाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा दुख

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा,“बिलासपुर ज़िले के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए भूस्खलन की खबर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है। इस हादसे में कई लोगों के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।”

Related Articles

close