बड़ी खबर: बाबूलाल मरांडी के तीखे तेवर, घाटशिला उपचुनाव से पहले भाजपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती समेत पांच नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Big news. Babulal Marandi's sharp stance. Ahead of the Ghatsila by-election, the BJP expelled five leaders, including former district president Saurabh Chakraborty, from the party.

घाटशिला। उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई है। पार्टी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए पूर्वी सिंहभूम के पांच नेताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषारकांत, कार्यकर्ता सुरेश महली और मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार शामिल हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अपने पांच नेताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर की गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को एक आधिकारिक पत्र जारी कर निष्कासन की पुष्टि की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

निष्कासित नेताओं में शामिल हैं —

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• पूर्वी सिंहभूम के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती

• जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा

• पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषारकांत

• सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश महली

• और घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार

इन नेताओं पर आरोप है कि घाटशिला उपचुनाव के दौरान वे भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के खिलाफ प्रचार में शामिल हुए थे। प्रदेश नेतृत्व ने इसे पार्टी की मूल नीतियों और अनुशासन के खिलाफ माना है।

भाजपा महामंत्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है —

“इन नेताओं का आचरण पार्टी की मर्यादा और संगठनात्मक अनुशासन के विपरीत पाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार इन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”

 

सूत्रों के मुताबिक, निष्कासित नेताओं में से कई हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सौरभ चक्रवर्ती, पंकज सिन्हा, कौशिक कुमार और अन्य नेताओं के झामुमो में शामिल होने की पुष्टि की थी।

Related Articles

close