टोकन नहीं कटने से किसान ने उठाया डरावना कदम! खुद के गले पर ब्लेड चलाकर जान पर खेला खतरा…

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 65 वर्षीय किसान मनबोध गांडा टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर खेत में खुद पर हमला; हालत नाजुक, रायपुर रेफर की तैयारी।

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान ने अपने गले पर ब्लेड चला दिया। 65 वर्षीय किसान मनबोध गांडा की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम सेनभाठा में सुबह 8 बजे हुई। किसान गाय चराने के लिए घर से निकले थे, तभी उन्होंने खेत में खुद के गले पर ब्लेड चला दिया। ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मनबोध गांडा पिछले तीन दिनों से च्वाइस सेंटर का चक्कर लगा रहे थे ताकि अपने 01 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि का धान बेचने का टोकन कटवा सकें। लगातार असफलता और परेशानी के बाद उन्होंने यह गंभीर कदम उठाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजन और ग्रामीण अब उनकी स्थिति पर चिंतित हैं। प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए किसान को तत्काल उपचार के लिए रायपुर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। यह घटना किसान और प्रशासन के बीच बढ़ती खाई और असमर्थता का दर्दनाक उदाहरण बन गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close