Flight Fare Hike: मिडिल ईस्ट तनाव का असर…रांची से हवाई यात्रा हुई महंगी…बुकिंग से पहले देखें नई रेट लिस्ट

Flight Fare Hike: Impact of Middle East Tensions... Air Travel from Ranchi Becomes More Expensive... Check the New Rate List Before Booking.

रांची: मध्य पूर्व में जारी तनाव का असर अब भारत के घरेलू विमान किराए पर भी साफ दिखाई देने लगा है। झारखंड की राजधानी रांची से उड़ान भरने वाले यात्रियों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। ईंधन की बढ़ती कीमतों और किराया नियंत्रण हटने के बाद टिकट दरों में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है।


फ्यूल सरचार्ज और फेयर कैप हटने का डबल असर

मार्च के दौरान एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते एयरलाइंस कंपनियों ने फ्यूल सरचार्ज लागू किया, जिससे किराए में 500 से 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद 23 मार्च से केंद्र सरकार द्वारा फेयर कैप हटाने का फैसला लागू हुआ, जिसने एयरलाइंस कंपनियों को किराया तय करने की पूरी छूट दे दी। इस बदलाव का सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है और टिकट की कीमतें तेजी से ऊपर जा रही हैं।


प्रमुख रूट्स पर बढ़े किराए

रांची से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई यात्रा अब पहले की तुलना में काफी महंगी हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे रूट्स पर टिकट की कीमतों में 2500 से 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ताजा जानकारी के मुताबिक, रांची से मुंबई का किराया अप्रैल में करीब 9000 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि कोलकाता के लिए टिकट 6700 रुपये तक मिल रहा है।


एडवांस बुकिंग भी बेअसर

स्थिति यह है कि पहले से टिकट बुक कराने पर भी यात्रियों को कोई खास राहत नहीं मिल रही है। ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि फेयर कैप हटने के बाद एयरलाइंस कंपनियां मांग के अनुसार किराया तय कर रही हैं, जिससे आगे और बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


यात्रियों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

लगातार बढ़ते हवाई किराए ने आम लोगों के लिए यात्रा को महंगा बना दिया है। खासकर जरूरी काम से यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close