झारखंड : रिश्तों का खून से सना अंत…मेदिनीनगर में दोहरी मौत से दहला इलाका

Jharkhand: A Blood-Soaked End to Relationships... Region Shaken by Double Death in Medininagar

मेदिनीनगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। कौड़िया पंचायत के पिपरडीह गांव में एक युवक ने अपनी ही ममेरी बहन की टांगी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

एक ही कमरे में सोते वक्त हुई खौफनाक वारदात, देर रात टूटा कहर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतका खुशबू कुमारी उम्र 16 वर्ष लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के डोरामी गांव की रहने वाली थी। वह करीब एक सप्ताह पहले अपने फूफा के घर पिपरडीह गांव आई हुई थी। रविवार देर रात वह अपने फुफेरे भाई बिट्टू कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष के साथ एक ही कमरे में सो रही थी, जबकि घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे आरोपी ने अचानक टांगी से खुशबू की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या के बाद आरोपी ने भी दी जान, रेलवे ट्रैक पर खत्म हुआ सफर

वारदात के बाद आरोपी बिट्टू कुमार सिंह घर से करीब दो किलोमीटर दूर भागा और रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। वहां उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को रात करीब तीन बजे उसका शव रेलवे लाइन पर मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेम संबंध और विवाद की आशंका, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध और किसी विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल टांगी को पुलिस ने घर से बरामद कर लिया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में पसरा मातम

खुशबू कुमारी के पिता दीपक सिंह का पिछले वर्ष ही निधन हो चुका था। वह अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close