पेट्रोल-गैस बचाने और सोना न खरीदने की PM मोदी की अपील से बढ़ी बेचैनी! आज दिल्ली में हाई अलर्ट बैठक…

कांग्रेस ने पूछा- आखिर खतरा कितना बड़ा?

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक आई अपील ने देशभर में हलचल बढ़ा दी है। पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने, वर्क फ्रॉम होम अपनाने और यहां तक कि सोना खरीदने से बचने की सलाह के बाद अब सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी बीच आज दिल्ली में IGoM की बड़ी बैठक होने जा रही है, जबकि कांग्रेस ने पूरे मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर दी है।

दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारत पर भी दिखाई देने लगा है। कई इलाकों में गैस और पेट्रोल को लेकर परेशानी की खबरें सामने आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता के बीच केंद्र सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी कड़ी में सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे दिल्ली में Informal Empowered Group of Ministers यानी IGoM की अहम बैठक बुलाई गई है। इस हाई लेवल मीटिंग की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में कई मंत्रालयों के सचिव मौजूद रहेंगे और मध्य पूर्व के हालात, ऊर्जा संकट और भारत पर उसके असर को लेकर विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से संयम बरतने की अपील की है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर करने को कहा। उन्होंने कोरोना काल की तरह फिर से वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाएं अपनाने की सलाह दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे ज्यादा चर्चा पीएम मोदी की उस अपील की हो रही है, जिसमें उन्होंने लोगों से फिलहाल सोना खरीदने से बचने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सोने के आयात पर भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है और मौजूदा हालात में देश को आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने परिवारों से एक साल तक समारोहों के लिए सोना खरीदने से बचने की अपील की।

इधर, कांग्रेस ने सरकार की इन अपीलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ये बेहद गंभीर संकेत हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर देश के सामने कितना बड़ा संकट है, जिसे लेकर ऐसी अपीलें करनी पड़ रही हैं।

कार्ति चिदंबरम ने मांग की कि सरकार को तुरंत संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए, ताकि देश को मौजूदा हालात की सच्चाई बताई जा सके। उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास में लेना जरूरी है और सरकार को साफ-साफ बताना चाहिए कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है, जिसकी वजह से लोगों से तेल बचाने और सोना न खरीदने की अपील की जा रही है।

Related Articles

close