ओडिशा से समलेश्वरी एक्सप्रेस में सवार होकर पहुंचे थे दोनों, बिहार जाने के लिए पकड़नी थी दूसरी ट्रेन; सामान की तलाशी में निकला करीब 30 किलो गांजा

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आरपीएफ और जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है। नारकोटिक्स डॉग मैक्स की मदद से चलाए गए अभियान में टीम ने दो संदिग्धों को करीब 30 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा की ओर से ट्रेन के जरिए टाटानगर पहुंचे थे और यहां से बिहार जाने की तैयारी में थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेश कुमार (36) और शिव मुनि चौरसिया (38) के रूप में हुई है। भूपेश कुमार बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर फतेहपुर का रहने वाला है, जबकि शिव मुनि चौरसिया कैमूर जिले के भभुआ का निवासी बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समलेश्वरी एक्सप्रेस से पहुंचे थे दोनों

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी ओडिशा की ओर से आने वाली समलेश्वरी एक्सप्रेस से टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। उनका आगे बिहार जाने का प्लान था। इसके लिए उन्हें टाटानगर से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पकड़नी थी।

इसी दौरान स्टेशन परिसर में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम की नजर दोनों की गतिविधियों पर पड़ी। संदेह होने पर टीम ने जांच शुरू की और दोनों के सामान की तलाशी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सामान खुलते ही सामने आया गांजा

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 30 किलो गांजा बरामद हुआ। मादक पदार्थ बरामद होते ही दोनों को हिरासत में ले लिया गया। टीम ने गांजा भी जब्त कर लिया।

इस कार्रवाई में नारकोटिक्स डॉग मैक्स की मदद भी ली गई, जिसने जांच अभियान में अहम भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीआरपी के हवाले किए गए दोनों आरोपी

कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए टाटानगर रेल थाना (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया। जीआरपी की ओर से मामले में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे बिहार में किसे पहुंचाया जाना था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close