मैं लोगों से शांत रहने की अपील करता हूं…घबराएं नहीं..सरकार पूरी तरह तैयार…पीएम मोदी की अपील के बाद देशभर में बढ़ी बेचैनी, राजनाथ सिंह को देनी पड़ी सफाई

मैं लोगों से शांत रहने की अपील करता हूं…घबराएं नहीं..सरकार पूरी तरह तैयार…पीएम मोदी की अपील के बाद देशभर में बढ़ी बेचैनी, राजनाथ सिंह को देनी पड़ी सफाई

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का सोच-समझकर इस्तेमाल करने और फिलहाल सोना खरीदने से बचने की अपील की। पीएम की इस अपील के सामने आते ही कई शहरों में लोगों के बीच बेचैनी बढ़ गई और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देशभर में अचानक बढ़ती भीड़ और अफवाहों के बीच सरकार को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। सरकार ने साफ कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और जरूरी संसाधनों की कोई कमी नहीं है। पीएम मोदी की अपील केवल एहतियात और जिम्मेदार खपत को लेकर थी, ताकि वैश्विक संकट के बीच देश ऊर्जा सुरक्षा बनाए रख सके।

Read More:- झारखंड हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: वायरल वीडियो मामले में धनबाद एसएसपी पेश, पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

(मैं लोगों से शांत रहने की अपील करता हूं) इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए सोमवार को ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता की समीक्षा के लिए मंत्रियों के समूह (IGoM) की पांचवीं अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण देश पर पड़ने वाले संभावित असर और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में शामिल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जरूरी वस्तुओं और ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं लोगों से शांत रहने की अपील करता हूं और किसी भी तरह की घबराहट से बचने का आग्रह करता हूं। सरकार आपूर्ति श्रृंखलाओं में किसी भी कमी या रुकावट को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है।”

Read More:-200 करोड़ के खेल में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस! ED का बड़ा दावा- सब जानती थीं जैकलीन, फिर भी लेती रहीं करोड़ों के गिफ्ट

उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक चुनौतियों और रुकावटों से निपटने के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से सामूहिक भागीदारी की अपील की है। यह कदम आत्मनिर्भरता और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

दुनिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट के बीच सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन पीएम की अपील के बाद देश में जिस तरह अचानक डर और असमंजस का माहौल बना, उसने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

Related Articles

close