झारखंड- छात्रों पर गिरी बिजली: बारिश के दौरान आसमान से गिरी मौत, छात्रों पर हुआ वज्रपात, एक छात्र की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Jharkhand – Lightning strikes students: Death strikes from the sky during rain; students hit by lightning—one dead, another in critical condition.

गुमला। झारखंड में इन दिनों मौसम की मेहरबानी खूब दिख रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और वज्रपात का कहर दिख रहा है। गुमला जिले में बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक की पहचान राजरोनीत केरकेट्टा (18 वर्ष), पिता रॉबर्ट केरकेट्टा, निवासी शामकोना केमटे गांव के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र आशीष तिर्की (19 वर्ष) भी उसी गांव का रहने वाला है। दोनों मांझाटोली स्थित जय किशन प्लस टू हाई स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुके थे छात्र

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्कूल की कक्षाएं समाप्त होने के बाद दोनों छात्र घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों युवक केराडीह स्थित नए पुल के पास एक आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। दोनों छात्रों को रायडीह उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

अस्पताल में एक छात्र को मृत घोषित किया गया

108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद राजरोनीत केरकेट्टा को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशीष तिर्की को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल छात्र की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close