झारखंड: बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो भाईयों की मौत, तेज रफ्तार में बाइक की पिकअप से हुई टक्कर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Jharkhand: Two brothers died after their speeding motorcycle collided with a pickup truck while they were on their way to distribute wedding invitations for their sister; two died, and one is in critical condition.

गोड्डा। बहन की डोली उठने से पहले दो भाईयों की अर्थी उठ गयी। दिल दहलाने वाली ये घटना झारखंड के गोड्डा जिले की है। जहां सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जानकारी के मुताबिक पथरगामा थाना क्षेत्र में फोरलेन एनएच-133 पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतकों में से एक की बहन की शादी आगामी 1 जुलाई को होनी थी और वह शादी का निमंत्रण देने जा रहा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओवरटेक की होड़ बनी हादसे की वजह

घटना पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम के समीप निस्तारा गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों के बीच ओवरटेक की होड़ लगी हुई थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन और अन्य वाहनों की चपेट में बाइक सवार तीन युवक आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो युवकों की मौके पर मौत

इस दर्दनाक हादसे में नगर थाना क्षेत्र के कुरमन निवासी चंदन कुमार राय और महागामा के फिरोजपुर निवासी संजीव कुमार राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में रिश्तेदार होने के साथ भाई भी थे। मृतक चंदन राय के पिता अर्जुन राय ने बताया कि उनकी बेटी काजल कुमारी की शादी 1 जुलाई को तय है। शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं। चंदन अपने रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने महागामा की ओर जा रहा था। लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक युवक की हालत गंभीर

हादसे में कुरमन लम्बाटीकर निवासी सन्नी कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पथरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

 

पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है जबकि एक युवक घायल है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार सदमे में हैं। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close